Rewa News : महिला ने खुद को धारदार हथियार से काटा, गंभीर हालत में संजय गांधी अस्पताल में भर्ती

 

सतना में एक महिला ने खुद को धारदार हथियार से काट डाला। जिसे गंभीर हालत में रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। महिला के पति का कहना है कि महिला अपनी ही बीमारी से परेशान थी। जो कई महीनों से झाड़-फूक करा कर थक चुकी थी। लेकिन जब उसे कोई लाभ नहीं हुआ। तो उसने खुद पर ही हमला कर दिया।

जानकारी के मुताबिक महिला सतना जिले के नागौद की रहने वाली है। घायल महिला रानी साहू के पति राजकुमार साहू ने बताया कि मंगलवार सुबह मेरी पत्नी रसोई में खाना बना रही थी। कुछ समय बाद उसने अपने शरीर को धारदार हथियार से जगह-जगह काटना शुरू कर दिया। जब मेरी नजर उस पर पड़ी तो उसके शरीर पर कई घाव नजर आए। वो खून से लथपथ जमीन पर पड़ी हुई थी। उधर रसोई में तवे पर रोटी चढ़ी हुई थी। जिसे तत्काल हम नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से संजय गांधी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया है। लगातार जिसका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हालत स्थिर बनी हुई है।