REWA : टमस नदी में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ लगाई छलांग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

 

रीवा में टमस नदी में महिला ने अपने दो बच्चों के साथ छलांग लगा दी। मामला सोहागी थाना इलाके का है। पुलिस का कहना है कि चिल्ला-त्योंथर मार्ग से महिला के छलांग लगाने की जानकारी मिली है। गुरुवार देर रात 10 बजे का मामला है। होमगार्ड के गोताखोर और SDERF टीम ने शुक्रवार सुबह सर्च शुरू की है।

खबर लगातार अपडेट हो रही है।

होमगार्ड के गोताखोरों को मिली बड़ी सफलता महिला का शव हुआ बरामद, बच्चों की सर्चिंग जारी...