Rewa News : सतना के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी सड़क हादसे में घायल, गंभीर हालत में SGMH में चल रहा इलाज

 

सतना के वरिष्ठ पत्रकार विष्णुकांत त्रिपाठी देर रात सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब वे स्कूटी से रात 9:30 बजे मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज कचहरी चौराहे के पास हादसे का शिकार हो गए।

परिजन और दोस्त उन्हें सतना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। उनके सिर के पीछे के हिस्से में गंभीर चोट आई है, जिसकी वजह से सिर से काफी खून बह गया। गंभीर हालत में उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक हालत स्टेबल नहीं है, इसकी वजह से वैंटिलेटर पर ऑक्सीजन में रखा गया है, इलाज लगातार जारी है।