REWA पहुँचे केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर : बोले ; मंच पर बैठे नेता चुनाव नहीं जिताते, भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतती है

 

REWA NEWS : केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एक दिवसीय प्रवास पर सोमवार को रीवा पहुंचे। उन्होंने एनसीसी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। कहा कि मंच पर बैठे नेता चुनाव नहीं जिताते, भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर जीतती है। हम आम कार्यकर्ता, पार्षद, मंडल अध्यक्ष के रास्ते राजनीति में सक्रिय हुए।

कुल मिलाकर भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। यहां नेता बड़ा नहीं होता। बल्कि कार्यकर्ता बड़ा होता है। जो गांव से लेकर शहर, राज्य व देश का प्रतिनिधित्व करता है। सम्मेलन में सांसद जनार्दन मिश्रा, पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय सिंह आदि नेता उपस्थित रहे।