Rewa में झिरिया नाले के पास युवती से दुष्कर्म : चीख -पुकार से मचा हड़कंप, देर रात मामला दर्ज : आरोपी गिरफ्तार

 

रीवा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक दुष्कर्म झिरिया पुल के नीचे स्थित मंदिर से कुछ ही दूरी पर किया गया। देर रात युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया। जिसके बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी रिश्तेदार ही है। घटना 2 दिन पहले सिविल लाइन थाना क्षेत्र के झिरिया नाले के पास हुई। आरोपी पीड़िता को मंदिर घुमाने के बहाने से लेकर आया। इसके बाद जबरन उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के मेडिकल के बाद शनिवार देर रात मामला दर्ज किया गया है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि आरोपी पीड़िता को लगभग 3 वर्षों से जानता है। पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर शिकायत करने थाने पहुंचे। बताया जा रहा है कि आरोपी इंद्रभान साकेत सेमरिया थाना क्षेत्र के बरहा गांव का निवासी है। आरोपी का नाम इंद्रभान साकेत है। जो सेमरिया के बरहा का रहने वाला है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा।