REWA में एक बार फिर चली दन दना कर गोली : संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक्सरे टैक्नीशियन पर जानलेवा हमला

 

REWA NEWS : रीवा में एक बार फिर गोली चलने की घटना हुई है। जहां रीवा के संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ एक्सरे टैक्नीशियन पर जानलेवा हमला हुआ है। घटना के बाद घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

घटना अस्पताल चौराहे में रात करीब साढ़े 9 के आस-पास की है। जिस व्यक्ति को गोली लगी है उसका नाम विकास पांडेय है। जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। जिसके कमर में गोली लगी है।

अज्ञात आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। मौके पर पहुंची अमहिया थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कर रही है।