Rewa Railway Track के किनारे हाथ कटा हुआ घायल अवस्था में पड़ा मिला युवक,  उपचार के लिए संजय गाँधी में भर्ती

 

REWA NEWS : रीवा रेलवे स्टेशन के नजदीक एक युवक रेलवे ट्रैक के किनारे घायल अवस्था में पड़ा पाया गया है। जिसे रेलवे पुलिस के द्वारा उपचार के लिए रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसका उपचार लगातार जारी है। घटना के पीछे की वजह क्या है अभी तक इस बात की जानकारी निकलकर सामने नहीं आ पाई है।

परिजनों के मुताबिक पूरा मामला पति-पत्नी के बीच हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। पूरे मामले में घायल गोलू सोनी के भाई रावेन्द्र सोनी ने बताया कि गोलू सोनी अपने ससुराल के पास ही ग्राम अमिलिया में किराए के मकान में रहता था। बीती रात तकरीबन 10 बजे वो रेलवे स्टेशन के पास कैसे पहुंच गया और इंटरसिटी ट्रेन की टक्कर उसे कैसे लगी। इस बात की जानकारी अभी तक परिजनों के पास नहीं है। बताया गया कि इस हादसे में हादसे में गोलू सोनी का एक हाथ कट गया है। साथ ही शरीर के अलग-अलग हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। वहीं भाई और बहन ने पूरे मामले में घायल गोलू की पत्नी पर आरोप लगाया है।