30 दिनों तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे मंगल देव, दूर होंगे सभी दुख

 

इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी है। मंगल देव वृश्चिक राशि में कुल मिलाकर 30 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही 2 राशि के जातकों को प्रेम जीवन में भी लाभ प्राप्त होगा। ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है।

Mangal Gochar 2023 in Scorpio Rashi: ग्रहों के सेनापति मंगल देव वर्तमान समय में वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। इस राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी हैं। मंगल देव वृश्चिक राशि में कुल मिलाकर 30 दिनों तक रहेंगे। इस दौरान 2 राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ प्राप्त होगा। साथ ही 2 राशि के जातकों को प्रेम जीवन में भी लाभ प्राप्त होगा। आइए, इन 2 राशियों के बारे में जानते हैं-

मंगल राशि परिवर्तन

ज्योतिषियों की मानें तो ग्रहों के सेनापति मंगल देव 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश किया है। इस राशि में मंगल देव कुल मिलाकर 41 दिनों तक रहेंगे। हालांकि, वर्तमान समय से केवल 30 दिनों तक मंगल देव की कृपा 2 राशि के जातकों पर बरसेगी। इसके पश्चात, मंगल देव 28 दिसंबर को वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में गोचर करेंगे।

मकर राशि

मंगल देव अगले 30 दिनों तक मकर राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ देंगे। इस राशि के जातकों को आय में वृद्धि होगी। साथ ही आप धैर्यवान बनेंगे। मंगल देव की कृपा से अगले 30 दिनों तक मकर राशि के जातकों के सुखों में वृद्धि होगी। ज्योतिषियों की मानें तो मंगल देव की कृपा से मकर राशि को अचानक धन लाभ प्राप्त हो सकता है। हालांकि, इस समय आपको अपने क्रोध पर कंट्रोल रखना जरूरी है। इससे बने काम बिगड़ सकते हैं।

कुंभ राशि

मंगल देव के राशि परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इस राशि के जातक करियर और कारोबार में ऊंचा मुकाम हासिल करने में कामयाब होंगे। इससे धन लाभ के योग हैं। मंगल देव हमेशा करियर और कारोबार में वृद्धि कराते हैं। साथ ही व्यक्ति को विशेष प्रकार की विद्या प्राप्त होती है। कई अवसर पर जातक कुल का चिराग बनता है। ये सभी मंगल देव की कृपा से होता है।
डिस्क्लेमर-''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'