Tata की नई EV Car जल्द होगी लॉच; सिंगल चार्ज पर चलेगी 453 km, जानें एडवांस फीचर्स और कीमत
भारत में टाटा की नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी की डिमांड सबसे ज्यादा है क्योंकि यह कार परिवार के साथ लंबी दूरी की यात्रा के लिए सबसे अच्छी मानी जाती है। इसकी खूबियों को देखकर लोग इस कार में सफर करना काफी पसंद करते हैं। अब कंपनी इसका नया अपडेटेड इलेक्ट्रिक वर्जन पेश करने जा रही है। इस नई कार में 40.5 kWh का पावरफुल बैटरी पैक भी दिया जा रहा है। एक बार फुल चार्ज होने पर यह 453 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है।
Features of Tata Nexon EV
Tata Nexon EV में कई दमदार फीचर्स देखने को मिलेंगे। जिसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन और फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा रहा है। इसके अलावा कार में 3.3kW और 7.2kW के दो AC चार्जर देखने को मिलेंगे। इसके फ्रंट में 360-डिग्री कैमरा और पार्किंग सेंसर है। कार में टच बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल दिया गया है।
Tata Nexon EV की डिलीवरी शुरू हो जाएगी
जो लोग Tata Nexon की इस नई कार को खरीदने का इंतजार कर रहे हैं उन्हें पता होना चाहिए कि यह 14 सितंबर को लॉन्च होने वाली है। इसके बाद सितंबर 2023 के अंत तक इसकी डिलीवरी शुरू हो सकती है। Nexon EV मीडियम और लॉन्ग रेंज के दो वेरिएंट में मिल सकती है। कंपनी के इस मॉडल में पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट उपलब्ध हैं।
Tata Nexon EV में लेदर अपहोल्स्ट्री, हवादार फ्रंट सीटें और 129 hp पावर और 245 Nm टॉर्क जेनरेट करने की क्षमता है। इस कार को फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर यह महज 56 मिनट में 80 फीसदी चार्ज हो जाती है। कार में सुरक्षा के लिए एयरबैग और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की यह 5 सीटर कार है। इस कार को फुल चार्ज होने में करीब 6 घंटे का समय लगता है।