MP Breaking Update : आज शाम हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार; राजेंद्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन के नाम पर लगी मुहर

 
CCBVNB

BHOPAL NEWS UPDATE : लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। रीवा से विधायक राजेंद्र शुक्ला और बालाघाट से विधायक व पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन का नाम प्रमुखता से है। खाली पदों के हिसाब से चार मंत्री बनाए जाने हैं। प्रीतम लोधी, राहुल लोधी या जालम सिंह के नाम पर भी सहमति बन सकती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा- मुख्यमंत्री को कैबिनेट विस्तार का विशेष अधिकार है। मंत्रिमंडल को लेकर जो भी होगा जल्द सामने आ जाएगा।

इस समय मुख्यमंत्री के साथ 30 मंत्री हैं। कुल पद मुख्यमंत्री समेत 35 हैं। इस हिसाब से चार पद रिक्त हैं। हालांकि, नए मंत्रियों को कामकाज का सिर्फ डेढ़ माह का ही वक्त मिलेगा।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार देर शाम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से मुलाकात कर ली है। एक-दो दिन में मंत्रियों की शपथ होगी। भाजपा इस विस्तार के जरिए विधानसभा चुनाव से पहले जातिगत समीकरण के साथ नाराजगी और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश में है। विंध्य से पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला लगभग तय हैं। महाकौशल से गौरीशंकर बिसेन का नाम है।

पार्टी सूत्रों का कहना है कि हाल में जब केंद्रीय मंत्री अमित शाह का दौरा हुआ और प्रदेश चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव ने फीडबैक दिया तो सामने आया कि मंत्रिमंडल विस्तार न होने से कई बड़े नेता नाराज हैं। इसी के बाद सप्ताह भर पहले मंत्रिमंडल विस्तार पर सहमति बनी।

Related Topics

Latest News