डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 20, 2026 1:52 am

Home » मुरैना » Morena news : सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की बीच बाजार गोली मारकर कर दी हत्या, पकड़े जाने के डर से खुद को भी मारी गोली

Morena news : सनकी प्रेमी ने प्रेमिका की बीच बाजार गोली मारकर कर दी हत्या, पकड़े जाने के डर से खुद को भी मारी गोली

SHARE:

मुरैना में बीच बाजार एक युवक ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली मारने के बाद वह भागने लगा, लेकिन पकड़े जाने के डर से खुद को भी गोली मार ली। दोनों की मौत हो गई। गोली चलने से वहां भगदड़ मच गई। घटना मुरैना के जौरा कस्बे में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की है।

जौरा के थाना प्रभारी ओपी रावत ने बताया कि जौरा का रहने वाला विजय प्रजापति (18) वहीं रहने वाली युवती सोनिया पटवा को चाहता था। युवती माला पिरोने का काम करती थी। 11.30 बजे विजय हनुमान चौराहे पर आया। यहां से अंदर बाजार में मौजूद मंदिर में वह सोनिया से बातचीत करने लगा। देखते ही देखते दोनों में झगड़ा होने लगा। उसने करीब 20 से 25 मिनट तक बातचीत की।

भीड़ ज्यादा होने के कारण भाग नहीं सका
बाचतीत के बाद उसने कमर से कट्‌टा निकालकर उसे गोली मार दी। गोली एक फीट दूर से मारी गई। गोली लगते ही सोनिया जमीन पर गिर गई। गोली मारने के बाद वह लगभग 90 फीट तक भागा। लेकिन बाजार में भीड़ होने के कारण वह ज्यादा दूर जा नहीं सका। अपने बचने का कोई चारा न देखते हुए उसने खुद की कनपटी पर कट्‌टा रखकर गोली मार दी। युवक के सिर से खून का फव्वारा फूट पड़ा। वह जमीन पर गिर पड़ा।

गोली की आवाज सुनकर मची भगदड़
बीच बाजार में गोलियों की आवाज सुनकर लोग सकते में आ गए और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। देखते ही देखते दुकानों के शटर नीचे गिरने लगे। जौरा थाना प्रभारी ओपी रावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जौरा भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम संबंध का है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें