डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 29, 2026 7:06 pm

Home » State » मध्य प्रदेश » MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में 29 सीटों के लिए चार चरणों में होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट

MP Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में 29 सीटों के लिए चार चरणों में होगी वोटिंग, 4 जून को आएगा रिजल्ट

SHARE:

MP Lok Sabha Election 2024:  चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. आम चुनाव 7 चरणों में संपन्न होगा. 19 अप्रैल, 26 अप्रैल, 7 मई, 13 मई, 20 मई, 25 मई और 1 जून को वोट डाले जाएंगे. नतीजे 4 जून को घोषित हो जाएंगे.

मध्यप्रदेश में 29 सीटों के लिए 4 चरणों में चुनाव संपन्न होना है. प्रदेश में 19 अप्रैल को पहले चरण में 6 सीटों के लिए मतदान होगा. इसके बाद 26 अप्रैल को 7 सीटें, 7 मई को 8 सीट और फिर 13 मई को बची 8 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भी 4 चरणों में चुनाव हुआ था.

साल 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने प्रदेश की 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी. जबकि, कांग्रेस एक मात्र छिंदवाड़ा सीट पर विजय हासिल कर सकी थी. इस चुनाव में बीजेपी को 58%, कांग्रेस को 34.50% और बसपा को 2.38 फीसदी वोट मिले थे.

इस बार चुनावी तारीखों के ऐलान से बीजेपी अपने सभी 29 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर चुकी है. जबकि, कांग्रेस ने अभी तक 10 प्रत्याशी घोषित कर चुकी है.

मध्यप्रदेश में इस बार 5 करोड़ 63 लाख 40 हजार 64 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. इससे पहले 2023 के विधानसभा चुनाव में 5 करोड़ 60 लाख मतदाता थे. लेकिन 4 महीने में 3 लाख वोटर्स बढ़ चुके हैं. कुल वोटर्स में पुरुषों की संख्या 2 करोड़ 89 लाख 51 हजार 705 है. जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 73 लाख 87 हजार 122 है.

भाजपा ने सूबे की सभी 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं. पार्टी ने अस बार 14 नए चेहरे उतारे हैं. 15 सांसदों को दोबारा रिपीट किया है. पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को विदिशा और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को गुना संसदीय क्षेत्र से चुनावी मैदान में उतारा है.

उधर, कांग्रेस पार्टी ने 10 उम्मीदवार घोषित किए हैं. 18 कैंडिडेट्स के नाम और घोषित किए जाने हैं. जबकि एक सीट खजुराहो समाजवादी पार्टी के लिए छोड़ी जानी है

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें