डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 30, 2026 4:36 pm

Home » जबलपुर » MP News : प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 7 की मौत

MP News : प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर, 7 की मौत

SHARE:

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर के सिहोरा ब्लाक के मोहला गांव में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। प्रयागराज महाकुंभ से लौट रही ट्रैवलर बस को जबलपुर से कटनी जा रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें हैदराबाद के रहने वाले सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

sfdgg

इस दौरान कार भी टकरा गई। हादसे में दो अन्य घायलों को नेताजी सुभाषचंद्र बोस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबलपुर के पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के मुताबिक फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम के लिए शवों को भेज दिया गया है।

dfgg

ट्रक का टायर फटने से हादसा
पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह लगभग 8.45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास हुआ। ट्रक का टायर एकाएक फटा जिस वजह से वह अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारते हुए गलत दिशा में पहुंच गया। वहां प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर को टक्कर मार दी। जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9105 जबलपुर से पुट्टी लेकर कटनी की ओर जा रहा था।

सुबह लगभग 8:45 बजे सिहोरा के ग्राम मोहला बरगी के पास ट्रक का टायर अचानक फटा। वह एक कार को टक्कर मारते हुए गलत साइड में पहुंच गया। प्रयागराज से लौट रही श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर एपी 29 डब्ल्यू 1525 को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हासदे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया। कलेक्टर और एसपी भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें