डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 31, 2026 12:20 am

Home » मुरैना » MP NEWS : रेलवे विभाग ने भगवान बजरंग बली को थमाया नोटिस, रेलवे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप,7 दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

MP NEWS : रेलवे विभाग ने भगवान बजरंग बली को थमाया नोटिस, रेलवे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप,7 दिन में अतिक्रमण हटाने की चेतावनी

SHARE:

रेलवे विभाग ने भगवान बजरंग बली को नोटिस थमाया है। उन पर रेलवे की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि 7 दिन में अतिक्रमण नहीं हटाया तो कार्रवाई की जाएगी। भगवान को नोटिस, सुनने में भले ही अजब लगे, लेकिन ये सच है।

मामला मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सबलगढ़ का है। जहां रेलवे विभाग ने अपनी जमीन पर बने मंदिर को हटाने के लिए नोटिस जारी किया है। ये नोटिस बजरंग बली नाम से जारी किया गया है। 8 फरवरी को जारी ये नोटिस जमकर वायरल हो रहा है।

8 फरवरी को रेलवे ने यह नोटिस जारी कर 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी।

8 फरवरी को रेलवे ने यह नोटिस जारी कर 7 दिन में अतिक्रमण हटाने की बात कही थी।

पहले पढ़िए नोटिस में क्या लिखा है

8 फरवरी 2023 को उत्तर मध्य रेलवे के वरिष्ठ खंड अभियंता ने ये नोटिस जारी किया है। इसमें लिखा है कि श्री बजरंग बली… आपको सूचित किया जाता है कि आपने सबलगढ़ के मध्य मकान बनाकर रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण कर किया है। अत: आप इस नोटिस प्राप्ति के सात दिन के अंदर रेलवे भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाकर रेलवे भूमि को खाली करें अन्यथा आपके द्वारा किए गए अतिक्रमण को प्रशासन द्वारा हटाने की कार्यवाही की जाएगी। जिसके हर्ज और खर्च की जिम्मेदारी स्वयं आपकी होगी।

2 दिन बाद जारी किया पुजारी के नाम नोटिस
बजरंग बली के नाम से नोटिस जारी करने का मामला सामने आने के बाद रेलवे ने पुराने नोटिस की जगह एक नया नोटिस 10 फरवरी को जारी किया है। जिसे हरिहर शर्मा पुजारी मंदिर बजरंग बली सबलगढ़ के नाम से जारी किया है। इसमें भी 7 दिन के अंदर जमीन खाली करवाने की बात लिखी गई है।

सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल होने के बाद 10 फरवरी को रेलवे ने एक नया नोटिस जारी किया। जिसमें बजरंग बली के नाम से पहले पुजारी का नाम जोड़ दिया गया।

सोशल मीडिया पर नोटिस वायरल होने के बाद 10 फरवरी को रेलवे ने एक नया नोटिस जारी किया। जिसमें बजरंग बली के नाम से पहले पुजारी का नाम जोड़ दिया गया।

अब जानिए रेलवे ने क्या दी सफाई
बजरंग बली के नाम से नोटिस जाने होने के बाद रेलवे ने सफाई है। जिसमें इसे क्लेरिकल त्रुटि बताया है। मामले को लेकर रेलवे के पीआरओ मनोज कुमार का कहना क्लेरिकल त्रुटि के कारण बजरंग बली को नोटिस पहुंच गया

है, जिसे हमने सुधार कर नया नोटिस मंदिर के पुजारी के नाम जारी कर दिया है।

रहवासी बोले- जिले का एकमात्र 11 मुखी हनुमान मंदिर

स्थानीय लोगों ने बताया कि 11 मुखी हनुमान जी का यह मंदिर मुरैना जिले में एक मात्र मंदिर है। लोगों ने कहा कि बजरंग बली के नाम से नोटिस जारी कर मंदिर पर चस्पा किए जाने से हमारी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि रेलवे का कार्य हो रहा है। हमें इस बात की खुशी है कि विकास हो रहा है। हमें इस बात का भी दुख है कि रेलवे की दीवार बनने के बाद हमारा क्या होगा। हमारे बारे में किसी ने नहीं सोचा। हमारे यहां ना तो पक्की सड़क है, और न पानी की सुविधा है। रेलवे की लाइन डल जाएगी तब हम सबलगढ़ मुख्य मार्ग से बिल्कुल अलग हो जाएंगे। हमने एक अंडर ब्रिज बनाने की मांग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से भी की थी, लेकिन यहां अंडर ब्रिज भी नहीं बनाया।

हनुमान मंदिर की मूर्ति जन सहयोग एवं पूर्व दस्यु रमेश सिकरवार द्वारा ग्वालियर से लाई थी।

हनुमान मंदिर की मूर्ति जन सहयोग एवं पूर्व दस्यु रमेश सिकरवार द्वारा ग्वालियर से लाई थी।

35 साल पूर्व दस्यू के सहयोग से ग्वालियर से लाए थे मूर्ति
35 वर्ष पुराना है यह 11 मुखी हनुमान मंदिर। हनुमान मंदिर की मूर्ति जन सहयोग एवं पूर्व दस्यु रमेश सिकरवार द्वारा ग्वालियर से लाई गई थी। इसके लिए जगह स्थानीय निवासी चंद्र शेखर द्वारा दी गई थी। विगत 35 वर्षों से लगातार भक्तजन इस मंदिर पर पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। हनुमान मंदिर परिसर में स्थित शिव परिवार मंदिर रेलवे की सीमा में आने से तोड़ने की कार्यवाही रेलवे द्वारा की जाना है। पुजारी रामस्वरूप का कहना है 11 मुखी हनुमान मंदिर के प्रति भक्तों की अगाध श्रद्धा है। इस पर रामायण पाठ चलता रहता है। सैकड़ों की संख्या में दर्शन करने आते हैं। रेलवे विभाग द्वारा बजरंगबली को नोटिस देने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हुई है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें