डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 30, 2026 8:36 pm

Home » छतरपुर » PM Modi MP Visit : आज सागर,बैतूल-हरदा दौरे में पीएम मोदी, पूरे प्रदेश के दलित समाज को बीजेपी का देंगे संदेश

PM Modi MP Visit : आज सागर,बैतूल-हरदा दौरे में पीएम मोदी, पूरे प्रदेश के दलित समाज को बीजेपी का देंगे संदेश

SHARE:

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एमपी के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में पीएम एक ही दिन में तीन लोकसभाओं में पहुंचेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पीएम मोदी 24 अप्रैल को सागर और फिर बैतूल-हरदा सीट पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके साथ  ही पीेएम मोदी भोपाल में रोड शो करेंगे। बताया गया कि अप्रैल महीने में ही पीएम मोदी का मध्यप्रदेश में पांचवा दौरा है। सागर से दौरे की शुरुआत के साथ पीएम यहां से पूरे प्रदेश के दलित समाज को बीजेपी का संदेश देंगे।

दलित वर्ग को देंगे बीजेपी का संदेश
बता दें कि आज पीएम मोदी एमपी दौरे पर रहेंगे। जहां वे भोपाल में करीब 1.5 किलोमीटर का एक ऐतिहासिक रोड शो करेंगे। इस दौरे के साथ पीएम मोदी की सागर में जनसभा होगी।  सागर से दौरे की शुरुआत के साथ पीएम यहां से पूरे प्रदेश के दलित समाज को बीजेपी का संदेश देंगे। इसके साथ ही पीएम मोदी बुंदलेखंड के दलित वर्ग को साधने की कोशिश करेंगे। जहां वे बुंदेलखंड में दलित वर्ग निर्णायक, बसपा का भी वोट बैंक को अपने पाले में लाने मोदी कोई नया संदेश दे सकते हैं।

बैतूल लोकसभा में आने वाले हरदा जिले भी जनसभा को संबोधित करेंगे। जहां वे चुनावी सभा के जरिए बैतूल- हरदा लोकसभा सीट पर किसान और आदिवासी कम्युनिटी को साधने सभा लेंगे। बताया गया कि अप्रैल महीने में ही पीएम मोदी का मध्यप्रदेश में पांचवा दौरा है। इसके पहले 7 अप्रैल को जबलपुर,9 अप्रैल को बालाघाट,14 अप्रैल को नर्मदापुरम,19 अप्रैल को दमोह में पीएम मोदी की जनसभा हो चुकी है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें