REWA : तैयार हो जाएं, MTV फेम शेफाली कल रीवा में सिखाएंगी मॉडलिंग के स्टेप्स
Jan 31, 2019, 18:00 IST
रीवा। (Rituraj Dwivedi) देश की जानी मानी मॉडल और एमटीवी फेम शेफाली शर्मा 1 फरवरी को रीवा में मॉडलिंग के गुर बताने जा रही हैं। शेफाली रीवा शहर में दोपहर 12 बजे से लेकर 5 बजे तक केडी वेंकट तिराहा में इससे जुड़े आयोजन का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मॉडलिंग वर्कशाप में जिसने भी मिस या मिस्टर मध्य प्रदेश, मिस इंडिया या मिस्टर इंडिया जैसे खिताब जीते हों या इस तरह की प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर सफल मॉडल बनना चाहती हो वो सम्मिलित हो सकती है। महानगरों की तर्ज पर रीवा में ये आयोजन पहली बार हो रहा है जो कि शहर में मॉडलिंग के क्षेत्र में कैरियर बनाने वाली लड़कियों के लिए मार्गदर्शक होगा। इस मॉडलिंग वर्कशॉप में रैंपवॉक, प्रदर्शन और व्यक्तित्व विकास के टिप्स दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि शेफाली शर्मा भोपाल की रहने वाली हैं और एमटीवी इंडिया नेक्स्ट टॉप मॉडल सीजन 4 की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। वो मिस मल्टीनैशनल 2017 की सेकंड रनरअप भी रह चुकी हैं। इसके साथ ही वो फेमिना मिस इंडिया 2018 और मिस दीवा में भी शामिल हो चुकी है। उन्होंने एफबीबी कैम्पस 2018, मिस दीवा में टॉप 30 में देश का प्रतिनिधित्व किया है।