REWA कलेक्टर प्रतिभा पाल का कमाल : जिले को अविवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल

 
image

REWA NEWS : रीवा जिले के नागरिको के लिए खुशखबरी सामने आ रही है। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (mukhyamantri janseva abhiyaan) के तहत आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण किया गया। रीवा जिले में जनसेवा अभियान के दौरान सीमांकन, अविवादित नामांतरण तथा अविवादित बंटवारे (undisputed transfer and undisputed partition) के निराकरण के विशेष अभियान चलाए गए। रीवा जिले में अविवादित नामांतरण के कुल 17156 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें से 12281 में आदेश पारित करके इनका निराकरण किया गया। संख्या की दृष्टि से यह प्रदेश का सर्वाधिक निराकरण है। रीवा जिले को अविवादित नामांतरण प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

रीवा जिले में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान (mukhyamantri janseva abhiyaan) के दौरान 10 मई से 31 मई की अवधि में अविवादित नामांतरण के 4 हजार 811 प्रकरण दर्ज किए गए। इनमें पूर्व के प्रकरणों को शामिल करके 17156 प्रकरणों का दायरा किया गया। जनसेवा अभियान में सभी तहसीलों में कार्यवाही करके तहसीलदारों ने अविवादित नामांतरण के 8691 प्रकरण निराकृत किए। जिले में मई माह में अविवादित नामांतरण के कुल 12281 प्रकरणों में आदेश पारित किए गए। सर्वाधिक 3731 प्रकरण हुजूर तहसील में निराकृत किए गए हैं। सभी पारित आदेशों को आरसीएमएस पोर्टल (RCMS Portal) में अपलोड कराने तथा खसरे एवं नक्शे में दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Topics

Latest News