REWA : कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में उतरे पूर्व प्रत्याशी : हाई प्रोफाइल शीट देवतालाब से सगे चाचा भतीजे तो सेमरिया से अभय,रीवा से राजेंद्र पर भरोसा

 
FGFG

REWA NEWS : मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 की दूसरी सूची कांग्रेस ने नवरात्रि के पांचवें दिन जारी कर दी है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिरमौर से रामगरीब कोल, सेमरिया से अभय मिश्रा, रीवा शहरी सीट से इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा और देवतालाब सीट से पद्मेश गौतम को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि 15 अक्टूबर को कांग्रेस ने पहली सूची जारी की। जिसमे तीन जगहों पर पुराने चेहेरे रिपीट हुए। सिर्फ गुढ़ विधानसभा में कपिध्वज सिंह का चौंकाने वाले नाम था। इसी तरह 19 अक्टूबर की देर रात जारी सूची में चारों नाम चौंकाने वाले है। आदिवासियों को साधने के लिए त्योंथर क्षेत्र के रामगरीब कोल को सिरमौर से टिकट दी। वहीं रीवा से विस चुनाव हार चुके अभय मिश्रा को अब सेमरिया से टिकट दी गई।

वर्ष 2008 में विधानसभा और 2009 में कांग्रेस से महापौरी हार चुके इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा को रीवा शहरी सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया गया है। वहीं देवतालाब की हाई प्रोफाइल सीट से सगे चाचा एवं विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम को हराने के लिए पद्मेश गौतम को उम्मीदवार बनाया है। चाचा भाजपा से तो भतीजा कांग्रेस से उम्मीदवार है। क्षेत्र के मतदाताओं की भी इस हॉट सीट पर नजर है।

विंध्य के रीवा-मऊगंज जिले से उम्मीदवार

  • सिरमौर: रामगरीब कोल
  • सेमरिया: अभय मिश्रा
  • देवतालाब: पद्मेश गौतम
  • रीवा: राजेंद्र शर्मा

Related Topics

Latest News