REWA : फिर सुर्खियों में बना गोविंदगढ़ धान खरीदी केंद्र : दलाल हुए सक्रिय, शासन-प्रशासन के नियमों को दरकिनार कर जमकर भ्रष्टाचार

 
BVB

गोविंदगढ़ धान खरीदी केंद्र लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। जहां किसानों ने धान खरीदी केंद्र पर मनमानी का आरोप लगाया है जिले के आला अधिकारी भले ही धान खरीदी केंद्रों की व्यवस्था को चाक चौबंद और बेहतर बनाने की बात करते हो, लेकिन अभी भी व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं । किसानों का आरोप है कि धान खरीदी केंद्रों में दलाल सक्रिय हैं। जहां मनमानी तरीके से शासन-प्रशासन के नियमों को भी दरकिनार कर दिया गया है और जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है।

फोटो परेशान किसान

 

 किसानों कि माने तो इस खेल में समिति प्रबंधक सहित, व्यापारी और अन्य दलाल भी शामिल हैं। जिसकी वजह से किसानों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। ताजा मामला गोविंदगढ़ के माँ गौरी वेयरहाउस धान खरीदी केन्द्र का है जहां किसान परेशान हैं । किसानों का आरोप है कि खरीदी केन्द्र में तैनात अधिकारी और कर्मचारी मौके पर उपस्थित ही नही रहते। आरोप तो यह भी है कि बाहरी दलालों के माध्यम से भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं भी लांघी जा रही हैं।जिसकी वजह से किसानों को खून के आंसू रोना पड़ रहा है। किसानो ने बताया कि नियम के अनुसार किसानों की धान खरीदी का काम उसी दिन होना चाहिए। लेकिन यहां किसानों को कई दिनों तक खरीदी केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। साथ ही तुलाई में भी निर्धारित वजन से अधिक मात्रा मे किसानों से धान ली जाती है।

अपर कलेक्टर शैलेंद्र सिंह

किसानों का आरोप है कि नियम विरुद्ध तरीके से तुलाई के नाम पर भी किसानों से 15 से 18, रुपये तक लिए जा रहे हैं और खरीदी केंद्रों में पीने के पानी से लेकर किसी भी प्रकार की सुविधा का इंतजाम भी नही है। ऐसे में किसानों को खरीदी केंद्रों में अनेकों समस्याओं से गुजरना पड़ रहा है।

परेशान किसान

पूरे मामले में अपर कलेक्टर रीवा शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि गोविंदगढ़ धान खरीदी केंद्र से लगातार अनियमितता की शिकायत मिली हैं जिस पर जांच शुरु कर दी गई है। नियम के अनुसार धान खरीदी केंद्रों में या तो समिति प्रबंधक रहे या तो समिति सहायक। बाहरी लोगों के मनमानी की सूचना भी मिली है जिस पर जांच के बाद करवाई की जाएगी।

Related Topics

Latest News