REWA : सोनवर्षा गांव में वर्षों से बंद कॉलेज की छत में महिला की लाश मिलने से हड़कंप, पेटीकोट के नाड़े से घोंटा गला, रेप की आशंका

 
image

रीवा जिले के सोहागी थाना अंतर्गत सोनवर्षा गांव में दो अज्ञात शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि महिला की उम्र 30 वर्ष तो बच्चे की उम्र 7 वर्ष के आसपास है। आशंका है कि अज्ञात आरोपी ने पहले दुष्कर्म किया है। इसके बाद पेटीकोट के नाड़े से गला घोंट दिया है। सूचना के बाद पहुंची सोहागी पुलिस ने अज्ञात शव की शिनाख्ती के लिए आसपास के थानों को फोटो भेजवाई है। दो लोगों की हत्या से वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

साथ ही एफएसएल, डॉग स्क्वायड व साइबर टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। वर्षों से बंद कॉलेज की छत में लाश मिलने से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट ने वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए है। प्रथम दृष्ट्वा हत्या की आशंका जाहिर की जा रही है। सोहागी थाना प्रभारी गोकुलानंद पाण्डेय व सोनौरी चौकी प्रभारी संजीव शर्मा ने मर्ग कायम कर लाश को त्योंथर सिविल अस्पताल में पीएम के लिए भेजवाया है।

मंगलवार की शाम मिली लाश
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की शाम सोनवर्षा गांव के कुछ लोग 10-15 साल से बंद कॉलेज की छत पर पहुंचे। वहां दो लोगों की लाश देख गांव वालों को बताया। तुरंत सोनौरी चौकी और सोहागी थाने की सूचना दी गई। महिला व बच्चे के लाश मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस के जिम्मेदार मौके पर गए। घटनास्थल को देख हत्या प्रतीत हुई। ऐसे में दोनों की लाश बरामद कर त्योंथर सिविल अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है।

बुधवार को फॉरेंसिक टीम पहुंची
त्योंथर एसडीओपी समरजीत सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह फॉरेंसिक टीम त्योंथर अस्पताल की मर्चुरी पहुंची है। वहां महिला व बच्चे के लाश का प्राथमिक परीक्षण किया गया है। दोनों के शव वर्षों से बंद कॉलेज की छत से बरामद हुए है। महिला के शरीर में कपड़े अस्त व्यस्त हैं। गले में नाड़ा बंधा हुआ है। हत्या की जानकारी सामने आई है। पहचानी के लिए एमपी और यूपी बॉर्डर के थानों को सूचना भिजवाई जा रही है।

किसी परिचित के साथ आई होगी महिला
सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट का कहना है कि हत्या वाली जगह के समीप रोटी के टुकड़ा और थैला मिला है। संभावना है कि वारदात से पहले तीनों ने खाना खाया है। ऐसे में महिला जरूर अपने किसी परिचित व्यक्ति के साथ बच्चे को लेकर निकल रही थी। सूनसान स्थान कॉलेज को देख सभी छत पर चढ़ गए। इसके बाद खाना पीना खाए। सोते समय आरोपी ने दुष्कर्म किया। फंसने के डर से दोनों की हत्या कर दी।

Related Topics

Latest News