Rewa News : महाकुंभ से स्नान कर लौट रही कार मैहर में खड़े हाईवा से टकराई, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती दुर्घटनाग्रस्त कुंभ यात्री महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के परिवार के तीन लोगों की बुधवार को मैहर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वहीं, मृतक महिला के बेटे का इलाज संजय गांधी अस्पताल के आईसीयू वार्ड में चल रहा है।
जानकारी के मुताबिक, मैहर में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया था। जहां महाकुंभ से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई थी, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई थी। यह सड़क हादसा मैहर के नरौरा के पास हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े हाइवा ट्रक से टकरा गई थी। जहां यह दर्दनाक हादसा हो गया था। जिसमें दो महिलाओं और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि कार सवार दो अन्य श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मुंबई का रहने वाला है परिवार
तहसीलदार जितेंद्र पटेल ने बताया कि प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान कर लौट रही कार मैहर के ग्राम नरौरा NH 30 में खड़े हाईवा वाहन से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के सभी लोग मुंबई पलावा के रहने वाले उपाध्याय परिवार के लोग हैं। कार में 5 लोग सवार थे, जो मुंबई पलावा के लिए कुम्भ स्नान कर वापस जा रहे थे। तभी हादसा हुआ है। इस घटना में दो महिला सहित एक पुरूष की मौके पर ही मौत हो गई है। इसके साथ दो लोग की हालत गंभीर थी। जिन्हें संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया था।
एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
सुनील उपाध्याय पिता गणेश उपाध्याय उम्र 62 वर्ष
सरोजिता उपाध्याय पति सुनील उपाध्याय 55 वर्ष
स्नेहा उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 24 वर्ष
मीनाक्षी उपाध्याय पति स्व विनोद कुमार 60 वर्ष
गंभीर घायल-रोहन(रोहित) उपाध्याय पिता सुनील उपाध्याय उम्र 27 वर्ष