REWA : दो किशोर की जलसमाधि, नहाते समय हुए हादसे का शिकार : शव बरामद
Apr 3, 2024, 14:57 IST
REWA NEWS : शहर के बिछिया थाना अंतर्गत ग्राम भानपुर में दो लड़के नहाते समय नहर में डूब गए। जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर तत्काल एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
एसडीआरएफ की टीम ने दोनों के शव बरामद कर पुलिस को सुपुर्द कर दिए। जहां से पुलिस ने दोनों शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए हैं। मृतक युवकों की पहचान धीरज कुशवाहा पिता राजकुमार कुशवाहा उम्र 16 वर्ष निवासी गोविंदगढ़ और कृष्णा कुशवाहा पिता राजेंद्र कुशवाहा उम्र 15 वर्ष निवासी बिछिया के रूप में की गई है।