REWA : समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स पर मिक्सर मशीन की चपेट में आने से महिला श्रमिक की मौत, जमकर मचा हड़कंप

 
IMAGE

रीवा शहर के अमहिया थाना अंतर्गत मिक्सर मशीन की चपेट में आने से एक महिला श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक सिरमौर चौराहे के समीप गुरुवार की सुबह 10 बजे समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स में कंक्रीट का मसाला बन रहा था। इसी बीच मशीन पलट गई। ऐसे में कार्य कर रही महिला जद में आ गई।

जब तक अन्य श्रमिक दौड़े। साथ ही मशीन को उठाकर साइड में किया। तब तक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद अमहिया पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को पोस्ट मार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भेजवाया है। वहां पुलिस ने मर्ग कायम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक रामबहादुर गोड़ निवासी पाली जिला उमरिया अपने परिवार के साथ रीवा में रहकर समदड़िया बिल्डर के निर्माणाधीन कांप्लेक्स में मजदूरी का कार्य करता है। वह रोजाना की तरह 29 जून की सुबह पत्नी रामबाई गोड़ 40 वर्ष के साथ मजदूरी करने पहुंचा। तभी मिक्सर मशीन की चपेट में महिला आ गई।

हादसे में महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दी है। श्रमिक की मौत से रीवा शहर में हड़कंप मच गया। कई मजदूरों ने आरोप लगाया कि समदड़िया बिल्डर के कार्य में मजदूरों को सुरक्षा के उपकरण नहीं दिए जाते है। जिला प्रशासन से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि का सहयोग प्राप्त है। इसलिए कोई नहीं सुनता है।

Related Topics

Latest News