डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 13, 2026 12:36 am

Home » छतरपुर » sagar में स्कूल बस पलटने से 35 से अधिक बच्चे घायल

sagar में स्कूल बस पलटने से 35 से अधिक बच्चे घायल

SHARE:

MP NEWS : सागर के राहतगढ़ थानाक्षेत्र के ग्राम चंद्रापुर के पास तेज रफ्तार स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार 35 से अधिक स्कूली बच्चे घायल हुए हैं। एक बच्चे की मौत हुई है। वहीं तीन बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। दुर्घटना देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बस में फंसे घायल बच्चों को बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने बस दुर्घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को राहतगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। मामूली घायल बच्चों का उपचार कर घर भेज दिया गया है। घायल बच्चों ने बताया कि बस का ड्राइवर फोन पर बात करते हुए बस चला रहा था, तभी दुर्घटना हुई।

प्राइवेट बस स्कॉलर इंटरनेशनल स्कूल राहतगढ़, सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल और लक्ष्य पब्लिक स्कूल राहतगढ़ के बच्चों को लेकर जा रही थी। इसी दौरान राहतगढ़-खुरई मार्ग पर ग्राम चांद्रपुर के पास बस अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे पलट गई। दुर्घटना के समय बस में 50 से अधिक स्कूली बच्चे सवार थे। बस पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर मौके पर पहुंचे और आपातकालीन गेट की मदद से बस में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। सभी बच्चों का स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। दुर्घटना में शैलेंद्र पुत्र भागीरथ (14) निवासी रमपुरा की मौत हो गई। मृतक छात्र कक्षा 9वीं में पढ़ता था।

हाथ छोड़कर बस चला रहा था ड्राइवर

बस में सवार छात्रा कामना राय ने बताया कि बस चल रही थी। ड्राइवर फोन पर बात कर रहे थे। हेडफोन लगाए थे। वो हाथ छोड़कर बस चला रहे थे। तभी अचानक ड्राइवर ने एक हाथ से बस घुमा दी तो वह पलट गई। पहले भी फोन पर बात करते हुए बस चलाया करते थे। इधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही कलेक्टर दीपक आर्य और एसपी तरुण नायक मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बच्चों से बात कर दुर्घटना की जानकारी ली। वहीं डॉक्टरों को बच्चों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए।

35 से अधिक बच्चे घायल, जांच कर रहे

राहतगढ़ थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि बस दुर्घटना में 35 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। 3 बच्चे गंभीर घायल है। बच्चों ने बस चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। मामले में बस दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

बस मालिक और ड्राइवर पर दर्ज किया जा रहा केस

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में राहतगढ़ के 3 स्कूलों के बच्चे सवार थे। क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर रखा गया था। इसके अलावा दुर्घटना में घायल हुए बच्चों ने बस चालक पर लापरवाही करने का आरोप लगाया है। एसपी तरुण नायक ने कहा कि बस दुर्घटना के मामले में बस मालिक और बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण दर्ज कर जांच की जाएगी, जो भी दोषी पाया जाए उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

परिवहन मंत्री ने सहायता राशि की घोषणा की

राहतगढ़ में स्कूली बस दुर्घटना के मामले में परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है। कलेक्टर व एसपी से संपर्क कर मामले की जानकारी ली है। घायल बच्चों के उचित इलाज की व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए है। घटना में एक बच्चे की मौत हुई है। मैं और मेरा परिवार मृतक बच्चे के परिवार के साथ खड़े हैं। मुख्यमंत्री से बात कर मृत बच्चे के परिवार को 1 लाख रुपए की सहायता राशि दिलाई जाएगी। वहीं घायल बच्चों को 15-15 हजार रुपए की सहायता राशि की घोषणा की गई है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें