डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

October 29, 2026 5:42 pm

Home » छतरपुर » SAGAR में कामतानाथ ट्रैवल्स बस हुई दुर्घटनाग्रष्त : 25 छात्र-छात्राएं घायल, 32 सीटर बस में सवार थे 40 से अधिक यात्री

SAGAR में कामतानाथ ट्रैवल्स बस हुई दुर्घटनाग्रष्त : 25 छात्र-छात्राएं घायल, 32 सीटर बस में सवार थे 40 से अधिक यात्री

SHARE:

सागर के जैसीनगर मार्ग पर सरखड़ी के पास तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार स्कूली बच्चे समेत 17 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार कामतानाथ ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी 04जीसी 5534 सागर से सवारी लेकर जैसीनगर जा रही थी। रास्ते में सेमाढाना से करीब 25 स्कूली बच्चें बस में सवार हुए। बस जैसीनगर की ओर बढ़ी। तभी सरखड़ी के पास अचानक बस अनियंत्रित हो गई। ड्राइवर बस संभाल पाता इससे पहले बस पुलिया से टकराई और पलट गई। दुर्घटना होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू की गई। सूचना पर जैसीनगर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ड्राइवर तेज रफ्तार में चला रहा था बस
घायल स्कूली बच्चों ने बताया कि वे जैसीनगर शिशु मंदिर जा रहे थे। सेमाढाना से बस में सवार हुए। ड्राइवर बस को बहुत तेज चला रहा था। तभी अचानक अनियंत्रित होकर बस पलट गई। दुर्घटना के समय बस के अंदर यात्री फंस गए। यात्रियों को लोगों ने आपातकालीन गेट और आगे का कांच तोड़कर बाहर निकाला। दुर्घटना में एक बच्चे का हाथ फ्रैक्चर हुआ है। घटनाक्रम के बाद बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

32 सीटर बस में सवार थे 40 से अधिक यात्री
दुर्घटनाग्रस्त हुई बस 32 सीटर है। बस में घटना के समय 40 से अधिक यात्री सवार थे। वहीं ड्राइवर बस तेज रफ्तार में चला रहा था। मामले में जैसीनगर पुलिस जांच कर रही है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बेटे आकाश राजपूत अस्पताल पहुंचे और घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें