डिस्प्ले मोड (DISPLAY MODE) पढ़ने के लिए अपनी पसंदीदा थीम चुनें

November 13, 2026 1:55 am

Home » आध्यात्मिक » Today Rashifal 2 Sep 2024 : इन राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, इन राशियों पर होगी धन की बरसात; पढ़ें आज का राशिफल

Today Rashifal 2 Sep 2024 : इन राशि वालों को व्यापार में मिलेंगे नए अवसर, इन राशियों पर होगी धन की बरसात; पढ़ें आज का राशिफल

SHARE:

आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। इस बात का ध्यान रखें। किसी महत्वपूर्ण काम की योजना बना सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। पुराने कार्य की सफलता से खुशी मिलेगी। परिवार में सम्मान बढ़ेगा। पत्नी-बच्चों के साथ बाहर जाने का प्लान बन सकता है।

वृषभ
आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए अनुकूल रहेगा। नए कार्य की शुरुआत हो सकती है और परिवार के लिए शॉपिंग से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। पुराने मित्र से मुलाकात होगी।

मिथुन
आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए सकारात्मक रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट में भागीदारी कर सकते हैं, जिससे आर्थिक लाभ होगा। नया वाहन खरीदने के संकेत हैं।

कर्क
कर्क राशि वालों का मन आज उदास रह सकता है, क्योंकि कोई बड़ा काम पूरा नहीं होगा। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यापार में नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं।

सिंह
सिंह राशि वालों का आज कुछ नया करने का मन हो सकता है, लेकिन आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। व्यापार में साथी धोखा दे सकते हैं, इसलिए बड़ा जोखिम न लें। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर मन अशांत रहेगा।

कन्या
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात से खुशी मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं और पुराना निवेश फायदा देगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

तुला
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। पर्सनल कार्य में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक रूप से बड़ा लाभ हो सकता है। रुका हुआ धन मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। पत्नी-बच्चों के साथ दिन अच्छा बीतेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सावधानी बरतने का दिन है। वाहन चलाने में सतर्क रहें। व्यापार में नया काम शुरू करने से पहले सोच-विचार करें। कार्य क्षेत्र में परिवर्तन से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु
धनु राशि वालों के मन में आज शंकाएं उत्पन्न हो सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर परेशानी रहेगी। पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता होगी। व्यापार में किसी करीबी से धोखा मिल सकता है, इसलिए बड़ा निवेश सोच-समझकर करें।

मकर
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन की खुशखबरी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपके व्यवहार से करीबी लोग खुश रहेंगे। व्यापार में लाभ के योग हैं।

कुंभ
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ होगा और आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। व्यापार में किसी करीबी का विशेष सहयोग मिलेगा। नई प्रॉपर्टी और नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।

मीन
मीन राशि वालों को आज बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि, स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां और शारीरिक थकावट हो सकती है। आर्थिक परेशानियों का सामना करना होगा, लेकिन नियंत्रण संभव है।

Source link

अन्य खबरें

राज्य

शहर चुनें